गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्त ने दो कोलवालो का किया स्थान परिवर्तन नोएडा
नोएडा :- नोएडा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने हाल ही में बादलपुर के कोतवाल अमित कुमार को लाइन हाजिर किया था। अमित कुमार के स्थान पर विजय कुमार गुप्ता को थाने का नया कोतवाल बनाया गया है। विजय कुमार गुप्ता नोएडा पुलिस कमिश्नरी में मीडिया सेल के प्रभारी के तौर पर तैनात थे। विजय गुप्ता को थाने का कोतवाल बनाकर मीडिया सेल में बेहतर काम करने का ईनाम दिया गया है। नोएडा की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने रामप्रसाद को नोएडा के सेक्टर-49 थाने का कोतवाल बनाया गया है। रामप्रसाद हाल ही में मुरादाबाद जिले से स्थानांतरित होकर नोएडा पुलिस कमिश्नरी में आए हैं। खबर यह है कि जल्द ही नोएडा पुलिस कमिश्ररी के आधा दर्जन से अधिक कोतवाल बदले जाएंगे।
What's Your Reaction?