एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-39 क्षेत्रांतर्गत सलारपुर एवं सदरपुर में आयोजित होने वाले मेलों में पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) की गई

Oct 13, 2026 - 10:25
 0  29
एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-39 क्षेत्रांतर्गत सलारपुर एवं सदरपुर में आयोजित होने वाले मेलों में पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) की गई

जेएमबी न्यूज़ विशेष वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना 

नोएडा :- पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत डीसीपी नोएडा के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-39 क्षेत्रांतर्गत सलारपुर एवं सदरपुर में आयोजित होने वाले मेलों में पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) की गई। इस दौरान मेला परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों, आवागमन के मार्गों तथा आमजन की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा मौके पर मौजूद पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, महिलाओं, बच्चों एवं अन्य नागरिकों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया। गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर पैदल गश्त, व निगरानी की जा रही हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow