GBN थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा 5 अभियुक्त गिरफ्तार
जेएमबी न्यूज़
नोएडा :- थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार।
कार्यवाही का विवरण-
थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अभिसूचना संकलन एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई करते हुए कंपनियों में नौकरी एवं प्रशिक्षण दिलाने का झांसा देकर अन्य कंपनियों का डेटा चोरी कर कॉल के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले 05 अभियुक्त 1. आदित्य चौहान पुत्र संतोष 2. सुमित कुमार पुत्र परमानंद 3. सूरज गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता 4. रिषभ पुत्र शिवशरण सिंह 5. गौरव पाठक को सेक्टर-63 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 09 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप, 17 सिम कार्ड, 04 डेबिट कार्ड, 02 कंपनी मोहर, चैक बुक, पास बुक व कालिंग डाटा बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में कुल 05 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश की 01, बिहार की 01 एवं महाराष्ट्र की 03 शिकायतें शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. आदित्य चौहान पुत्र श्री संतोष निवासी एटा, उम्र- 20 वर्ष, शिक्षा- B.C.A.
2. सुमित कुमार पुत्र परमानंद निवासी दिल्ली, उम्र- 19 वर्ष, शिक्षा- 12th
3. सूरज गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता निवासी कानपुर नगर, उम्र- 23 वर्ष, शिक्षा- B.C.A.
4. रिषभ पुत्र शिवशरण सिंह निवासी फिरोजाबाद, उम्र- 20 वर्ष, शिक्षा- B.Sc
5. गौरव पाठक पुत्र शारदा प्रसाद निवासी सुल्तानपुर, उम्र 23 वर्ष, शिक्षा- B.A.
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0- 173/2026 धारा 318(4),319(2),238(सी),61(2) बीएनएस व 66सी, 66डी आईटी एक्ट, थाना साइबर क्राइम, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण-
1- 09 मोबाइल फोन
2- 01 लैपटॉप
3- 17 सिम कार्ड, 04 डेबिट कार्ड
4- 02 कंपनी मोहर, चैक बुक, पास बुक व कालिंग डाटा
महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा सुझाव-
1. नौकरी या प्रशिक्षण के नाम पर आने वाले अनजान कॉल, मैसेज या ई-मेल पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें।
2. किसी भी कंपनी में भर्ती संबंधी जानकारी केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत माध्यमों से ही प्राप्त करें।
3. नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति या संस्था को बिना सत्यापन के शुल्क या अन्य धनराशि का भुगतान न करें।
4. अपनी व्यक्तिगत जानकारी, आधार, पैन, बैंक विवरण, ओटीपी एवं अन्य गोपनीय दस्तावेज किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें।
5. साइबर धोखाधड़ी की आशंका होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें अथवा [www.cybercrime.gov.in] पोर्टल पर रिपोर्ट करें।
What's Your Reaction?