लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार द्वारा एसीपी प्रथम ग्रेटर नोएडा

Aug 13, 2026 - 08:44
 0  29
लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार द्वारा एसीपी प्रथम ग्रेटर नोएडा

जेएमबी न्यूज़ विशेष वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना 

ग्रेटर नोएडा:- पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार द्वारा एसीपी प्रथम ग्रेटर नोएडा कृष्णपाल सिंह व स्थानीय पुलिस बल के साथ आगामी स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना नॉलेज पार्क क्षेत्रांतर्गत मेट्रों स्टेशन व मेट्रों ट्रेन के अन्दर चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, सुरक्षा एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पीसीआर एवं पीआरवी वाहनों को निरंतर भ्रमणशील रहकर क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow