आगामी स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना सेक्टर 63 क्षेत्रांतर्गत मेट्रों स्टेशन पर व आस पास के भीड भाड वाले स्थानों पर चैकिंग अभियान

Aug 13, 2026 - 08:48
 0  13
आगामी स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना सेक्टर 63 क्षेत्रांतर्गत मेट्रों स्टेशन पर व आस पास के भीड भाड वाले स्थानों पर चैकिंग अभियान

जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता हर्ष चपराना 

 नोएडा :- लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी/एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी प्रथम सेन्ट्रल नोएडा दीक्षा सिंह के द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ आगामी स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना सेक्टर 63 क्षेत्रांतर्गत मेट्रों स्टेशन पर व आस पास के भीड भाड वाले स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, सुरक्षा एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पीसीआर एवं पीआरवी वाहनों को निरंतर भ्रमणशील रहकर क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow