मार्च 2027 तक तैयार हो जाएगा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का नया प्रशासनिक भवन

Aug 2, 2026 - 13:19
 0  14
मार्च 2027 तक तैयार हो जाएगा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का नया प्रशासनिक भवन

जेएमबी न्यूज़ विशेष वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना 

गाजियाबाद :- गाजियाबाद विकास प्राधिकरणों के नये मुख्यालय बनाने के क्रम में मार्च 2027 तक तैयार हो जाएगा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का नया प्रशासनिक भवन

गाजियाबाद प्राधिकरणों द्वारा अपने नये प्रशासनिक भवन बनाने के क्रम में लगभग छः वर्षों से रुक-रुक कर बन रहा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का नया प्रशासनिक भवन संभवतः आगामी वर्ष के मार्च महीने तक बनकर तैयार हो जाएगा। प्राधिकरण उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने निर्माण कर रही ठेकेदार फर्म को निर्माण कार्य में तेजी लाने और हर हाल में आगामी मार्च तक प्रथम चरण को पूरा करने की सख्त चेतावनी दी है।

उल्लेखनीय है कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण अपना नया प्रशासनिक भवन मधुबन बापूधाम आवासीय योजना क्षेत्र (सदरपुर गांव) में बनवा रहा है। पॉकेट सी के भूखंड संख्या जीएच-2 पर इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 दिसंबर 2020 को एक भव्य समारोह में किया था। जीडीए के प्रशासनिक भवन का पहला हिस्सा 5.36 एकड़ भूमि पर बनाया जा रहा है। ठेकेदार फर्म मनीषा प्रोजेक्ट द्वारा निर्माणाधीन प्रथम चरण में आगे भूतल समेत दो मंजिला और पीछे की बिल्डिंग भूतल समेत आठ मंजिला बनाई जाएगी। प्रथम चरण में प्रशासनिक भवन की लागत 113.19 करोड़ रुपए तय की गई थी परंतु छः वर्षों से रुक-रुक कर बन रही इस इमारत की लागत अब थोड़ा बढ़ गई है।हाल ही में ठेकेदार फर्म द्वारा प्रस्तुत लागत के अंतर को भी उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। दरअसल पूर्व जीडीए उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव के एक निर्णय से कि 'अधिग्रहित भूमि के बदले भूमि प्रदाताओं को छः प्रतिशत आवासीय भूखंड दिए जाएंगे' से प्राधिकरण की मधुबन बापूधाम समेत कई योजनाएं किसानों के सतत् विरोध के कारण ठप्प हो गई थीं। प्राधिकरण के इस नये मुख्यालय पर भी सदरपुर गांव के किसान निरंतर धरना देते हैं और निर्माण कार्य नहीं करने देते हैं। हालांकि अब किसानों के साथ सहमति बनने से निर्माण कार्य तेज हो गया है। उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने बताया कि ठेकेदार फर्म को नये प्रशासनिक भवन के प्रथम चरण को आगामी मार्च तक पूरा करने की चेतावनी दी गई है। इस संबंध में मुख्य अभियंता से प्रगति रिपोर्ट भी तलब की गई है।यहां यह भी उल्लेखनीय है कि नोएडा प्राधिकरण ने हाल ही में सेक्टर 96 स्थित अपने नये प्रशासनिक भवन में कामकाज शुरू किया है। यह भवन 2016 से बनाया जा रहा था। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कुछ वर्ष पहले नॉलेज पार्क -4 के भूखंड संख्या-1 पर बने बहुमंजिला प्रशासनिक भवन में स्थाई तौर पर कार्यालय शुरू किया था। यमुना प्राधिकरण भी सेक्टर 18 में अपना स्थाई प्रशासनिक भवन बनाने की प्रक्रिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow