थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 मोटरसाइकिल, 01 मोबाइल फोन व अवैध शस्त्र बरामद।

Aug 14, 2026 - 08:25
 0  7
थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 मोटरसाइकिल, 01 मोबाइल फोन व अवैध शस्त्र बरामद।

जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता हर्ष चपराना 

नोएडा :- थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 मोटरसाइकिल, 01 मोबाइल फोन व अवैध शस्त्र बरामद।

पुलिस द्वारा कार्यवाही का विवरण-

दिनांक 12.08.2026 को थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते 01 अभियुक्त दीपांशु उर्फ बाली पुत्र शरद कुमार को सेक्टर-62 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे चोरी की 01 मोटरसाइकिल, चोरी का 01 मोबाइल फोन व 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

दीपांशु उर्फ बाली पुत्र शरद कुमार निवासी प्रताप विहार, खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद उम्र लगभग 19 वर्ष। 

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0-276/2026 धारा 317(2), 317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर।

पुलिस द्वारा बरामदगी का विवरण-

1- मोटरसाइकिल HF डीलक्स रजि0नं0-DL7SCR6141 संबंधित एफआईआर नं0-13776 , दिल्ली)  

2- चोरी का 01 मोबाइल फोन

3- 01 अवैध चाकू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow