नोएडा पुलिस के चार पुलिसकर्मी निलंबित
जेएमबी न्यूज़
नोएडा :- गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में लापरवाही के आरोप में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बड़ी कार्यवाही की है। साइबर क्राइम थाने के प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्यवाही के बाद साइबर क्राइम थाने में फिलहाल नए प्रभारी की नियुक्ति नहीं की गई है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राणा, सब इंस्पेक्टर विकास, हेड कांस्टेबल विनय कुमार और हेड कांस्टेबल कमल शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर की गई इस कार्यवाही को विभागीय अनुशासन और कार्यप्रणाली व कार्य मे लापरवाही में जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है।
What's Your Reaction?