नोएडा थाना सेक्टर-126 पुलिस व रणदीप भाटी गैंग का 50 हजार का इनामी शूटर ‘माया त्यागी’ से मुठभेड़, मुठभेड़ मे ढेर, मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मियों को भी लगी

Nov 1, 2026 - 07:40
 0  16
नोएडा थाना सेक्टर-126 पुलिस व रणदीप भाटी गैंग का 50 हजार का इनामी शूटर ‘माया त्यागी’ से मुठभेड़, मुठभेड़ मे ढेर, मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मियों को भी लगी

जेएमबी न्यूज़ गौतमबुद्धनगर 

नोएडा :- नोएडा के सेक्टर-126 में शनिवार को पुलिस और बदमाश के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान रणदीप भाटी गैंग का 50 हजार रुपये का इनामी शार्प शूटर अमन उर्फ माया त्यागी मारा गया, जबकि मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए।

नोएडा में शनिवार (31 अक्टूबर 2026) को पुलिस और क्राइम रिस्पांस टीम (CRT) की संयुक्त कार्रवाई में रणदीप भाटी गैंग का 50 हजार का इनामी शार्प शूटर अमन उर्फ माया त्यागी मुठभेड़ में मारा गया है। इस ताबड़तोड़ गोलीबारी के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के तीन बहादुर जवान भी गोली लगने से घायल हुए हैं। बता दें कि नोएडा के थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस और सीआरटी (CRT) की संयुक्त टीम को रणदीप भाटी गैंग के एक खूंखार शूटर के मूवमेंट की पक्की खबर मिली। पुलिस टीम ने जब इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया, तो सामने से आ रहे संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया। खुद को चारों तरफ से घिरा देख शातिर अपराधी ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर सीधे अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।बदमाश की तरफ से हुई अचानक और भारी गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मियों को गोली लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अपने साथियों को लहूलुहान देख पुलिस टीम ने भी मोर्चा संभाला और ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के अगले चरण में आत्मरक्षा व जवाबी कार्रवाई में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। दोनों तरफ से हुई दनादन फायरिंग में पुलिस की गोलियां सीधे बदमाश के सीने और पैर में जा लगीं, जिससे वह वहीं ढेर हो गया।

कौन था मारा गया बदमाश ‘माया त्यागी’?

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया अपराधी अमन उर्फ माया त्यागी था, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात रणदीप भाटी गैंग का एक बेहद सक्रिय और खतरनाक शार्प शूटर था।वह थाना बादलपुर से एक संगीन मामले में लंबे समय से वांछित (Wanted) चल रहा था।उसकी लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए शासन द्वारा उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एनकाउंटर की सनसनीखेज सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच गए। घायल पुलिसकर्मियों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। पुलिस अब माया त्यागी के पास से बरामद अवैध हथियारों को जब्त कर उसके पूरे आपराधिक इतिहास और उसके अन्य मददगारों की कुंडली खंगालने में जुट गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow