थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 05 लेपटॉप, 10 मोबाइल फोन, ₹4000 नकद व अवैध शस्त्र बरामद।
जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता हर्ष चपराना
नोएडा :- थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 05 लेपटॉप, 10 मोबाइल फोन, ₹4000 नकद व अवैध शस्त्र बरामद।
पुलिस द्वारा कार्यवाही का विवरण-
दिनांक 13.08.2026 को थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पीजी एवं घरों से चोरी करने वाले 02 अभियुक्त 1. सागर उर्फ राजा चौधरी पुत्र पीतम चौधरी 2. हसन पुत्र मो0 आलम को जुबलियेट पार्क, सेक्टर-58 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है तथा 03 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। अभियुक्तों के कब्जे चोरी के 05 लेपटॉप, चोरी के 10 मोबाइल फोन, लेपटॉप बिक्री के शेष ₹4000 नकद व 01-01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।
पुलिस पूछताछ मे अपराध करने का तरीका बताया की घटनाओ को कैसे अंजाम देते थे
अभियुक्तों द्वारा दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में स्थित किराये के घरों एवं पीजी से लेपटॉप, मोबाइल फोन इत्यादि चोरी किए जाते थे। अभियुक्तगण चोरी किए गए मोबाइल फोन व लेपटॉप को राहगीरों को सस्ते दामों में बेच दिया करते थे तथा कुछ लेपटॉप के पुर्जे (पार्ट्स) खोलकर बेच दिया करते थे।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. सागर उर्फ राजा चौधरी पुत्र पीतम चौधरी निवासी ग्राम व थाना पवई, पन्ना (मध्य प्रदेश) वर्तमान पता ग्राम विशनपुरा, थाना सेक्टर- 58, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 19 वर्ष।
2. हसन पुत्र मो0 आलम निवासी खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद, उम्र लगभग 19 वर्ष।
पंजीकृत अभियोगों का विवरण-
1. मु0अ0सं0-271/2026 धारा 305(ए) बीएनएस, थाना सेक्टर- 58, गौतमबुद्धनगर।
2. मु0अ0सं0-277/2026 धारा 317(2), 317(5) बीएनएस, 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर।
गिरफ्तार अभियुक्त हसन का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0-230/2025 धारा 60 आबकारी एक्ट, थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर।
पुलिस द्वारा बरामदगी का विवरण-
1- लेपटॉप बिक्री के शेष ₹4000 नकद संबंधित मु0अ0सं0-271/2026, थाना सेक्टर- 58, गौतमबुद्धनगर।
2- चोरी के 05 लेपटॉप
3- चोरी के 10 मोबाइल फोन
4- 02 अवैध चाकू
What's Your Reaction?