थाना सेक्टर 20 पुलिस व CRT द्वारा गांजा तस्करी करने वाले 5 अभियुक्त गिरफ्तार

Jun 30, 2026 - 18:54
 0  39
थाना सेक्टर 20 पुलिस व CRT द्वारा गांजा तस्करी करने वाले 5 अभियुक्त गिरफ्तार

जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता सुनील अवाना 

नोएडा:-  कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सेक्टर-20 पुलिस और क्राइम रिस्पांस टीम (CRT) ने एक संयुक्त और सटीक कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के 5 शातिर अभियुक्तों को धर दबोचा है। पुलिस ने इनके कब्जे से 21 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है,जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मारुति सुजुकी फ्रोंक्स कार भी जब्त की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 30 जून 2026 को पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस और मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि तस्करों का एक गिरोह भारी मात्रा में गांजा लेकर निकलने वाला है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-20 पुलिस व सीआरटी टीम ने सेक्टर-17 नोएडा के पास DND रोड पर रणनीतिक घेराबंदी की। पुलिस टीम ने संदिग्ध मारुति फ्रोंक्स कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली, तो उसमें से 21 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। कार में सवार पांचों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस हिरासत में लिए गए अभियुक्तों की पहचान आमिर खान,मनोज कुमार,प्रकाश शाह,मौ0 फिरोज,पप्पू कुमार के रूप में हुई है पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ में अभियुक्तों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।उन्होंने बताया कि वे ओडिशा से अलग- अलग सुरक्षित और शातिर तरीकों से गांजा मंगाते थे। इसके बाद इस अवैध खेप को दिल्ली और पूरे एनसीआर (NCR) क्षेत्र में ऊंचे दामों पर सप्लाई किया जाता था और पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह में नूरी (पत्नी साजिद) नाम की एक महिला भी सक्रिय रूप से शामिल है। नूरी फिलहाल पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रही है। पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और दावा है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास?

पकड़े गए सभी आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और उनका एक लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। अभियुक्त मनोज कुमार, प्रकाश शाह, मौ0 फिरोज और पप्पू कुमार के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, आरोपी आमिर खान के खिलाफ भी फेस-1 थाने में मारपीट और लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज है।

विधिक कार्रवाई शुरू, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस?

थाना सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी पांचों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत नया मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस प्रशासन अब इस नेटवर्क की गहराई तक जाने के लिए आरोपियों के अन्य संपर्कों, खरीदारों और स्थानीय स्तर पर जुड़े अन्य पैडलर्स (नशा तस्करों) की जानकारी जुटाने में लगी है, ताकि एनसीआर में फैले इस जाल को पूरी तरह से नेस्तनाबूद किया जा सके।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस: एडीसीपी मनीषा सिंह बोलीं— “बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगा रही है टीम।”

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज थाना सेक्टर-20 पुलिस और सीआरटी (CRT) की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर और लोकल इंटेलिजेंस से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने DND रोड, सेक्टर-17 के पास घेराबंदी कर अंतरराज्यीय गांजा तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। मौके से 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से 21 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपए है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मारुति सुजुकी फ्रोंक्स कार भी जब्त की गई है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान आमिर खान, मनोज कुमार, प्रकाश शाह, मोहम्मद फिरोज और पप्पू कुमार के रूप में हुई है।पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया है कि वे ओडिशा से अलग-अलग तरीकों से गांजे की खेप मंगाते थे और उसे दिल्ली तथा एनसीआर (NCR) के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करते थे। इस गैंग में नूरी नाम की एक महिला अभियुक्त भी शामिल है, जो फिलहाल फरार है। हमारी टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इन सभी अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और इनमें से कई के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के मामले दर्ज हैं। थाना सेक्टर-20 में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे नेटवर्क और इनके बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज (खरीदारों और अन्य सप्लायर्स) को पूरी तरह से खंगाला जा रहा है ताकि इस सिंडिकेट को जड़ से खत्म किया जा सके।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow