थाना सेक्टर 126 क्षेत्र से कंपनी से लेपटॉप व SSD चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

Jun 23, 2026 - 18:06
 0  20

थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा कम्पनी से लैपटॉप व SSD चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये गये 02 लैपटॉप व 01 SSD बरामद।

घटना का विवरण-

दिनांक 22.06.2026 को वादी द्वारा थाना सेक्टर-126 नोएडा पर तहरीर देकर सूचना दी गई कि वह CI Infotech Pvt. Ltd. कम्पनी में HR के पद पर कार्यरत हैं। कम्पनी का कर्मचारी दीपेश भारती, सेक्टर-127 नोएडा में सर्विस कार्य हेतु जाता था, जिसके द्वारा उक्त कम्पनी में रखे 02 लैपटॉप व 01 SSD को चोरी कर लिया गया है। उक्त के संबंध में थाना सेक्टर-126 नोएडा पर मु0अ0सं0-0110/2026 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

कार्यवाही का विवरण-

थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से मु0अ0सं0-0110/2026 धारा 305 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त दीपेश भारती पुत्र राजकुमार भारती को कंपनी उपरोक्त से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कम्पनी से चोरी किये गये 02 लैपटॉप व 01 SSD बरामद की गयी है।

अभियुक्त का विवरण-

दीपेश भारती पुत्र राजकुमार भारती निवासी ग्राम विजयगढ़, थाना विजयगढ़, जिला अलीगढ़ वर्तमान पता कस्बा व थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 24 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-

1-चोरी के 02 लैपटॉप

2-01 SSD ड्राइव

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0-0110/2026 धारा 305/317(2) बीएनएस थाना सेक्टर-126, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow