थाना फेस 1 पुलिस द्वारा 01 वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से 01 चोरी की स्कूटी, 02 स्नैचिंग के मोबाईल फोन, चोरी की घटना से प्राप्त कुल 1200/- रूपये व 01 अवैध चाकू बरामद।

Aug 21, 2026 - 16:56
 0  30
थाना फेस 1 पुलिस द्वारा 01 वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से 01 चोरी की स्कूटी, 02 स्नैचिंग के मोबाईल फोन, चोरी की घटना से प्राप्त कुल 1200/- रूपये व 01 अवैध चाकू बरामद।

जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता हर्ष चपराना 

नोएडा :- थाना फेस 1 पुलिस द्वारा 01 वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से 01 चोरी की स्कूटी, 02 स्नैचिंग के मोबाईल फोन, चोरी की घटना से प्राप्त कुल 1200/- रूपये व 01 अवैध चाकू बरामद।

पुलिस द्वारा कार्यवाही का विवरण-

थाना फेस 1 पुलिस द्वारा दिनांक 21.08.2026 को सेक्टर 14 गंदे नाले की पटरी से स्कूटी व मोबाईल फोन चोरी /स्नैचिंग करने वाला अभियुक्त अमन सिंह पुत्र दिलीप सिंह को 01 चोरी की स्कूटी, 02 स्नैचिंग के मोबाईल फोन, चोरी के मोबाईल को बेचकर प्राप्त कुल 1200 रूपये व 01 अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त मोबाईल स्नैचिंग के सम्बन्ध मे थाना फेज-1 नोएडा पर पूर्व मे मु0अ0स0-450/2026 धारा 304(ए) बीएनएस पंजीकृत है एवं गिरफ्तारी /बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना फेज-1 नोएडा पर मु0अ0स0-455/2026 धारा 317(2)/317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। 

पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ का विवरण/ अपराध करने का तरीका- 

पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त दिल्ली ,गाजियाबाद, नोएडा के आस पास के एरिया से वाहन की घूम फिरकर चोरी करता है तथा चोरी के वाहन/स्कूटी से ही वाहन बदल-बदल कर मोबाईल फोन की स्नैचिंग/चोरी की घटना कारित करता है। बरामद स्कूटी अभियुक्त ने न्यू अशोक नगर दिल्ली से चोरी की थी। एक मोबाईल फोन रेडमी दिनांक 20.08.2026 को दिल्ली कोन्डली पुल से तथा दूसरा मोबाईल फोन फेस-1 की रेडलाईट दिल्ली से छीना था। मोबाइल फोन सैमसंग गैलेक्सी एस -24 अभियुक्त ने सैक्टर 02 नोएडा से छीना तथा फोन को गाजीपुर मंडी के पास राह चलते व्यक्ति को 4000 रूपये मे बेच दिया था और उससे बचे रूपये कुल 1200 बरामद हुये है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

अमन सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र 22 वर्ष

अभियुक्त अमन सिंह का अपराधिक इतिहासः-

1-मु0अ0स0-450/2026 धारा 304(।)/317(2) बीएनएस थाना फेज-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर

2-मु0अ0स0-455/2026 धारा 317(2)/317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फेज-1 नोएडा गौतमबुद्धनगर

3-मु0अ0सं0 0180662/2026 धारा 303(2)/317(2)बीएनएस थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली 

पुलिस द्वारा बरामदगी का विवरण-

1-01 चोरी की स्कूटी ( होंडा एक्टिवा रंग लाल रजि0 नं0 डीएल 7एस बीजैड 7241)

2-02 स्नैचिंग/चोरी के मोबाईल फोन

3-कुल 1200 रूपये (चोरी की घटना से प्राप्त )

4-01 अवैध चाकू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow