थाना जेवर क्षेत्र यमुना एक्सप्रेसवे पर बस मे लगी आग 1 महिला समेत 9 लोगो की मौत
जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता हर्ष चपराना
ग्रेटर नोएडा :- थाना जेवर क्षेत्र यमुना एक्सप्रेसवे पर बस मे लगी आग 1 महिला समेत 9 लोगो की मौत दिनांक 23/24/09/2026 की रात्री को थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस रजि नम्बर BR32PA8647 कश्मीरी गेट, नई दिल्ली से महोबा की ओर जा रही थी, तभी 33 कि0मी0 माइलस्टोन के पास उक्त बस में अचानक से आग लग गयी। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस उच्चाधिकारीगण मय स्थानीय पुलिस बल, रेस्क्यू टेंडर, जेवर टोल पर अवस्थित फायर टेंडर, अन्य 04 फायर टेंडर तथा फायर सर्विस यूनिट द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को पूर्णतया बुझा दिया गया। तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस टीम व फायर सर्विस यूनिट द्वारा धुएं के मध्य अथक प्रयास करते हुए बस के अंदर जाने पर ज्ञात हुआ कि उक्त घटना में 09 व्यक्ति बस के अंदर जलने/दम घुटने के कारण मृत अवस्था में मिले।
https://youtu.be/mtnTQErO7gY?si=AUk395rjITdxNc5s
प्रारंभिक जांच से आग लगने का कारण बस के एसी में स्पार्क/ब्लास्ट होने के कारण बस के इंजन लुब्रिकेंट ऑयल में आग लगकर तेजी से फैल गयी । थाना जेवर पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। संदर्भित घटना के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत करते हुए चालक व परिचालक को हिरासत में लिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गयी है।
What's Your Reaction?