गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल, थाना जारचा पुलिस एवं अभियोजन इकाई की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप
जेएमबी न्यूज़ विशेष वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना
ग्रेटर नोएडा :- पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल, थाना जारचा पुलिस एवं अभियोजन इकाई की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप आज दिनांक 12.08.2026 को थाना जारचा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 230/2020, धारा 147, 148, 149, 323, 325, 302, 120बी भादवि में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त 1.ललित उर्फ लवली पुत्र अजय वर्तमान एवं स्थायी पता ऊॅचा अमीरपुर जारचा गौतमबुद्धनगर 2.अनिल उर्फ बन्टी पुत्र जयवीर निवासी ऊॅचा अमीरपुर जारचा गौतमबुद्धनगर 3. अजय पुत्र उदयवीर निवासी ऊॅचा अमीरपुर जारचा गौतमबुद्धनगर 4. दर्शन पुत्र बन्टी निवासी ऊॅचा अमीरपुर जारचा गौतमबुद्धनगर 5. कपिल पुत्र सरजीत निवासी ग्राम खेडी थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर को दोषी पाते हुए धारा 147 भादवि के अंतर्गत 02 वर्ष के कठोर कारावास, धारा 148 भादवि 03 वर्ष का कठोर कारावास एवं धारा 323 भादवि में 01 वर्ष का कठोर कारावास व धारा 325 भादवि के अन्तर्गत अभियुक्तगण अजय व ललित को 07 वर्ष के कठोर कारावास व कपिल, अनिल व दर्शन को 05 के कठोर कारावास से दण्डित किया जाता है, अभियुक्त ललित को धारा 302/149 भादवि में आजीवन कारावास व 40 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया जाता है, अर्थदण्ड न अदा करने पर 06 माह का अतिरिक्त कारावास व अभि0 अजय को धारा 302/149 भादवि में आजीवन कारावास व 20 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया जाता है, अर्थदण्ड जमा न करने पर 03 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा, दोषसिद्ध कपिल, अनिल, दर्शन को धारा 302/149 भदावि में आजीवन कारावास व 10 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया जाता है, अर्थदण्ड न अदा करने पर 02 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा आगे भी प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।
What's Your Reaction?