GDA से शिकायतकर्ता ने कार्यवाही की मांग जोन 8 के अधिकारिओ व कर्मचारिओ मे हड़कंप

Jun 23, 2026 - 18:48
 0  3

गाजियाबाद/लोनी :- गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) के प्रवर्तन जोन 8 के लोनी स्थित DLF अंकुर विहार, SLF वेद विहार, व रेल विहार आदि स्थानों पर बिल्डर्सओ द्वारा बनाए जा रहे अवैध फ्लैटों के निर्माण कार्यों के संबंध में एक शिकायत संदीप कुमार नामक व्यक्ति ने जिला अधिकारी गाजियाबाद को व वाइस चेयरमेन गाजियाबाद विकास प्राधिकरण GDA को दी है शिकायत कर्ता संदीप कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि SLF वेद विहार 60 फुटा रोड पर प्लाट नंबर 678 में एक फ्लैट का निर्माण कार्य अभी जल्दी में ही कराया गया है जिसको संजू, सरद शर्मा, व नावेद नाम के बिल्डर्स ने कराया है जिसमें नीचे ग्राउंड फ्लोर पर दुकान निकली गई है और ऊपर फ्लैट बनाएं गये है यह प्लाट चार साइड का है चारों साइडों में लगभग तीन तीन फुट छज्जा बाहर रोड पर निकले गए हैं और ऊपर छज्जों पर फ्लैट की दीवारें खड़ी कर दी गई है जो निर्माण कार्य मानकों के विरुद्ध है शिकायत कर्ता संदीप कुमार का कहना है कि यहां पर कभी भी कोई अनहोनी घटना हो सकती है शिकायत कर्ता संदीप कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि फ्लैट बनाने वालों के व कनिष्ठ अभियंता व चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow