साइबर अपराधी को बैंक खाता मोहिया करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Jun 26, 2026 - 18:57
 0  0
साइबर अपराधी को बैंक खाता मोहिया करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता सुनील अवाना 

नोएडा :- थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा बैंक खाता की KYC करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले साइबर अपराधियों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अभिसूचना संकलन एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही करते हुए साइबर अपराधियों को किराये पर बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला 01 अभियुक्त भीम रावल पुत्र प्रेम रावल को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। 

साइबर अपराधियों द्वारा बैंक खाता की KYC करने के नाम पर स्वयं को बैंक का मैनेजर बताकर धोखाधडी की जाती थी, जिसके लिए गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा साइबर अपराधियों को खाता उपलब्ध कराया जाता था। अभियुक्त के बैंक खाते में घटना से सम्बन्धित 09 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे तथा बैंक खाता उपलब्ध कराने के लिये अभियुक्त को 45 हजार रुपये प्राप्त हुए थे।

अभियुक्त का विवरण-

 विनय कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी बुरारी, नोर्थ दिल्ली उम्र 24 वर्ष शैक्षिक योग्यता- 9th 

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0 14/2026 धारा 318(4),319(2) बीएनएस व 66D IT ACT थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।

साइबर जागरूकता संदेश-

1-साइबर से सम्बन्धित किसी समस्या के लिये साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 अथवा साइबर क्राइम की वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें। 

2-कभी भी व्हाट्सएप/कॉल पर आए फर्जी इन्वेस्टमेंट आफ़र पर विश्वास न करें।

3-किसी अनजान को अपना आधार की आई0डी0, पेन कार्ड या बैंक खाता न दें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow