थाना सूरजपुर पुलिस व अभिसूचना इकाई द्वारा 02 अभियुक्त (विदेशी नागरिक) गिरफ्तार, कब्जे से 1.07 किलोग्राम सफेद पाउडर (ड्रग्स), 04 मोबाइल फोन व 02 इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद।
जेएमबी न्यूज़ विशेष वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना
ग्रेटर नोएडा :- थाना सूरजपुर पुलिस व अभिसूचना इकाई द्वारा 02 अभियुक्त (विदेशी नागरिक) गिरफ्तार, कब्जे से 1.07 किलोग्राम सफेद पाउडर (ड्रग्स), 04 मोबाइल फोन व 02 इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद।
पुलिस द्वारा कार्यवाही का विवरण-
पुलिस द्वारा दिनांक 25.08.2026 को थाना सूरजपुर पुलिस व अभिसूचना इकाई द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर 02 अभियुक्त (विदेशी नागरिक) 1. SABI JOEL S/O SABI NELSON 2. AMADA LATIFA D/O AMADA को ग्राम भूड़ा में स्टेडियम के सामने बने मकान से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 1.07 किलोग्राम सफेद पाउडर (ड्रग्स) जिसकी अनुमानित कीमत ₹20 लाख, 04 मोबाइल फोन, 02 इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 01 काला बैग व 04 पैकेट पॉलीथिन (पेकिंग) बरामद की गई हैं।
पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पासपोर्ट के संबंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा मौके पर प्रस्तुत नही किया गया। अभिसूचना इकाई के माध्यम से संबंधित दूतावास (Embassy) को अवगत कराया जा रहा है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1- साबी जोएल (Sabi Joel) पुत्र साबी नेल्सन (Sabi Nelson) निवासी याउंडे कंट्री (Yaounde Country), कैमरून (Cameroon), उम्र लगभग 32 वर्ष।
*2-* अमादा लतीफा (Amada Latifa) पुत्री अमादा (Amada) निवासी डेल्टा स्टेट, अगबोर (Delta State, Agbor), नाइजीरिया (Nigeria), उम्र लगभग 33 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 480/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 23, आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
पुलिस द्वारा बरामदगी का विवरण-
1- 1 किला 70 ग्राम सफेद पाउडर (ड्रग्स)
2- 04 मोबाइल फोन
3- 02 इलेक्ट्रॉनिक तराजू,
4- 01 काला बैग व 04 पैकेट पॉलीथिन (पेकिंग)
What's Your Reaction?