थाना फेस-1 नोएडा पुलिस द्वारा 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से 01 चोरी की मोटरसाइकिल, स्नैच किये हुए 03 मोबाइल फोन, घटना से संबंधित 900 रूपये व 02 अवैध चाकू बरामद।

Aug 19, 2026 - 08:00
 0  19
थाना फेस-1 नोएडा पुलिस द्वारा 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से 01 चोरी की मोटरसाइकिल, स्नैच किये हुए 03 मोबाइल फोन, घटना से संबंधित 900 रूपये व 02 अवैध चाकू बरामद।

जेएमबी न्यूज़ विशेष वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना 

नोएडा :- थाना फेस-1 नोएडा पुलिस द्वारा 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से 01 चोरी की मोटरसाइकिल, स्नैच किये हुए 03 मोबाइल फोन, घटना से संबंधित 900 रूपये व 02 अवैध चाकू बरामद।

थाना पुलिस द्वारा दिनांक 18.08.2026 को थाना फेस-1 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से 02 शातिर अपराधी 1-नीरज पुत्र दर्शन 2-मोनू पुत्र ओमबीर को सेक्टर-14 व सेक्टर-15 के बीच बने पुल से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 01 चोरी की मोटरसाइकिल, स्नैच किये हुए 03 मोबाइल फोन, घटना से संबंधित 900 रूपये व 02 अवैध चाकू बरामद हुए है।

पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ का विवरण/ अपराध करने का तरीका-

पुलिस द्वारा बताया गया कि पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त रैकी कर दिल्ली ,गाजियाबाद, नोएडा से दो पहिया वाहन चोरी करते है तथा चोरी की मोटरसाइकिल से मोबाइल फोन स्नैच करते है। अभियुक्तों द्वारा बरामद मोटरसाइकिल को सात महीने पहले मंगोलपुरी, दिल्ली से चोरी किया गया था। लगभग 01 माह पूर्व सेक्टर-2, नोएडा से फायर स्टेशन के पास से एक मोबाइल फोन स्नैच किया गया था, जिसको दिल्ली में गाजीपुर मन्डी के पास रास्ते में आने-जाने वाले व्यक्ति को तीन हजार मे बेच दिया था। लगभग 20 दिन पूर्व भी फायर स्टेशन सेक्टर-2, नोएडा से एक रेडमी-10 मोबाइल फोन स्नैच किया गया था, जिसको भी राह चलते व्यक्ति को बेच दिया गया था। 

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0 449/2026 धारा 317(2)/317(5) बीएनएस व 4/25 A ACT थाना फेस-1, नोएडा।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1-नीरज पुत्र दर्शन निवासी मूल पता ग्राम छिजारसी, सेक्टर-63, वर्तमान पता हरौला, सेक्टर-5, नोएडा थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर उम्र 22 वर्ष।

2-मोनू पुत्र ओमबीर निवासी न्यू अशोक नगर, थाना न्यू अशोक नगर, दिल्ली उम्र 30 वर्ष।

आपराधिक इतिहास का विवरण-

पुलिस द्वारा अभियुक्त नीरज का आपराधिक इतिहास का विवरण -

1-मु0अ0सं0 1302/2017 धारा 398/401 भादवि थाना सेक्टर-20, नोएडा।

2-मु0अ0सं0 1305/2017 धारा 4/25 A ACT थाना सेक्टर-20, नोएडा।

3-मु0अ0सं0 391/2018 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना फेज-1, नोएडा।

4-मु0अ0सं0 1630/2018 धारा 380/411/414 भादवि थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।

5-मु0अ0सं0 1636/2018 धारा 4/25 A .ACT थाना फेस-1 नोएडा।

6-मु0अ0सं0 358/2022 धारा 4/25 A. ACT थाना फेस-1 नोएडा।

7-मु0अ0सं0 319/2024 धारा 109(1)/317(2)/317(5) बीएनएस थाना सेक्टर-20, नोएडा।

8-मु0अ0सं0 164/2025 धारा 8/20/29 NDPS ACT थाना फेस-1, नोएडा।

9-मु0अ0सं0 186/2026 धारा 109/317(2)/317(5) बीएनएस व 3/4/25/27 A. ACT थाना फेस-1, नोएडा।

10-मु0अ0सं0 392/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना फेस-1, नोएडा।  

11-मु0अ0सं0 412/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना फेस-1, नोएडा।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त मोनू का आपराधिक इतिहास -

1-मु0अ0सं0 1558/2015 धारा 379/411 भादवि थाना न्यू अशोक नगर, दिल्ली।

2-मु0अ0सं0 548/2016 धारा 186/353/307/302/34 भादवि थाना नन्द नगरी, नोर्थ ईस्ट दिल्ली।

3-मु0अ0सं0 453/2018 धारा 389/411 भादवि थाना सेक्टर-20, नोएडा।

4-मु0अ0सं0 158/2018 धारा 25 A .ACT थाना न्यू अशोक नगर, दिल्ली।

5-मु0अ0सं0 4335/2018 धारा 379/411 भादवि थाना कल्याणपुरी, ईस्ट दिल्ली।

6-मु0अ0सं0 593/2018 धारा 25/54/59 A. ACT थाना कल्याणपुरी, ईस्ट दिल्ली।

7-मु0अ0सं0 26214/2018 धारा 379/411 भादवि थाना कल्याणपुरी, ईस्ट दिल्ली।

8-मु0अ0सं0 137/2019 धारा 323/341/34 भादवि थाना न्यू अशोक नगर, दिल्ली।

9-मु0अ0सं0 474/2019 धारा 25 A ACT थाना न्यू अशोक नगर, दिल्ली।

10-मु0अ0सं0 26896/2019 धारा 379/411 भादवि थाना गांधीनगर, दिल्ली।

11-मु0अ0सं0 222/2022 धारा 379/411 भादवि थाना न्यू अशोक नगर, दिल्ली।

12-मु0अ0सं0 406/2022 धारा 25 A ACT थाना न्यू अशोक नगर, दिल्ली।

13-मु0अ0सं0 256/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना फेस-1, नोएडा।

14-मु0अ0सं0 258/2025 धारा 4/25 A ACT बीएनएस थाना फेस-1, नोएडा।

15-मु0अ0सं0 3187/2026 धारा 305बी/317(2)बीएनएस थाना न्यू अशोक नगर, दिल्ली।

16-मु0अ0सं0 367/2026 धारा 3(5)/304(2)/317(2) बीएनएस थाना न्यू अशोक नगर, दिल्ली।

17-मु0अ0सं0 392/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना फेस-1, नोएडा।  

18-मु0अ0सं0 412/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना फेस-1, नोएडा।

पुलिस द्वारा बरामदगी का विवरण-

1-01 चोरी की मोटरसाइकिल

2-03 स्नैचिंग/चोरी के मोबाइल फोन

3-कुल 900 रूपये (घटना से प्राप्त )

4-02 अवैध चाकू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow