ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नए CEO डॉ. बलकार सिंह ने संभाला कार्यभार

Nov 19, 2026 - 07:10
 0  8
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नए CEO डॉ. बलकार सिंह ने संभाला कार्यभार

जेएमबी न्यूज़ 

ग्रेटर नोएडा :- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डॉ. बलकार सिंह ने आज प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया। 16 नवंबर को हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 2004 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. बलकार सिंह को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके साथ ही उन्हें स्थानीय आयुक्त और आयुक्त एनसीआर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

डॉ. बलंकार सिंह का प्रशासनिक करियर काफी लंबा रहा है। वह उत्तर प्रदेश के करीब 9 जिलों में जिलाधिकारी (DM) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) के CEO, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के आवास आयुक्त और जल निगम ग्रामीण के प्रबंध निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी काम कर चुके हैं।

प्रशासनिक और औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न विभागों में काम करने का अनुभव रखने वाले डॉ. बलंकार सिंह के सामने अब ग्रेटर नोएडा के विकास और प्राधिकरण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow