ग्रेटर नोएडा थाना बिसरख पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

Jun 26, 2026 - 19:03
 0  0
ग्रेटर नोएडा थाना बिसरख पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता सुनील अवाना 

ग्रेटर नोएडा :- थाना बिसरख पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत शाहबेरी से मोटरसाइकिल रजि0नं0 UP81CJ2481 चोरी होने के सम्बन्ध में वादी द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 411/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

कार्यवाही का विवरण-

थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलीजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त 1-कमल पुत्र धीरज कुमार 2-गोविन्द पुत्र तिलक सिंह को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल रजि0नं0 रजि नं0 UP81CJ2481 बरामद की गयी है।

अभियुक्तों का विवरण-

1-कमल पुत्र धीरज कुमार निवासी ग्राम सालारपुर, थाना पालीमुकीमपुर, जिला अलीगढ़ वर्तमान पता मंडी श्यामनगर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 26 वर्ष।

2-गोविन्द पुत्र तिलक सिंह निवासी ग्राम शिखरना, थाना छर्रा, जिला अलीगढ़ वर्तमान पता शाहबेरी, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 24 वर्ष।

बरामदगी की विवरण

 चोरी की 01 मोटरसाइकिल रजि0नं0 UP81CJ2481

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow