GBN संचालित कोचिंग संस्थानों मे अग्नि सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया गया

Jun 25, 2026 - 00:15
 0  8
GBN संचालित कोचिंग संस्थानों मे अग्नि सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया गया

जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता सुनील अवाना 

नोएडा :- पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में संचालित कोचिंग संस्थानों की अग्नि सुरक्षा एवं पंजीकरण की जांच हेतु एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया है। उक्त संयुक्त टीम में सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) सम्मिलित रहें।

संयुक्त टीम द्वारा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में संचालित कुल 46 कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण अभिलेखों एवं फायर फाइटिंग उपकरणों की जांच की गई। जांच के दौरान सभी संस्थानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था एवं पंजीकरण संबंधी अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया, जिनमें 02 कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन व्यवस्थाएं मानक के अनुसार नहीं पाई गईं, जिसके संबंध में कार्यवाही की जा रही है। 07 कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण न पाए जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से सील किया गया। साथ ही सभी कोचिंग संस्थान संचालकों निर्देशित किया गया कि सभी शासन द्वारा निर्धारित अग्नि एवं भवन सुरक्षा मानकों, पंजीकरण, अनुमतियों एवं अभिलेखों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर बिना पूर्व सूचना के सीलिंग, संचालन प्रतिबंध एवं नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संचालक की होगी।

अन्य संस्थानों में पाई गई कमियों के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम द्वारा इस प्रकार की जांच आगे भी निरंतर जारी रहेगी। जनपद में अब तक कुल 66 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया है, जिनमें 9 कोचिंग संस्थानों को सील किया गया है तथा 12 संस्थानों को नोटिस जारी किए गए है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow