DCP शैलेन्द्र सिंह द्वारा बदलपुर क्षेत्र मे पैदल गस्त की गयी
जेएमबी न्यूज़
ग्रेटर नोएडा :- पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा एसीपी-2 सेंट्रल नोएडा जितेंद्र कुमार सिंह के साथ मय पुलिस बल के साथ थाना बादलपुर क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर चेक किया जाये, यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाये तथा नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कार्रवाई की जाये। उनके द्वारा सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने हेतु निर्देशित किया गया।
What's Your Reaction?