पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम द्वारा एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार व एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा कृष्ण पाल सिंह के साथ मय स्थानीय पुलिस बल के आगामी स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत
जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता हर्ष चपराना
ग्रेटर नोएडा :- पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम द्वारा एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार व एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा कृष्ण पाल सिंह के साथ मय स्थानीय पुलिस बल के आगामी स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत ओमेक्स मॉल, अल्फा मार्केट, जगत फार्म एवं अन्य भीड भाड़ वाले स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, सुरक्षा एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पीसीआर एवं पीआरवी वाहनों को निरंतर भ्रमणशील रहकर क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
What's Your Reaction?