थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा लुटेरा अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट के 46,250/- रूपये व घटना में प्रयुक्त 01 लाईटर पिस्टल व 01 मोटर साईकिल स्पलेंडर बिना नम्बर बरामद
जेएमबी न्यूज़ विशेष वरिष्ठ संवाददाता सुनील अवाना
ग्रेटर नोएडा :- थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा लुटेरा अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट के 46,250/- रूपये व घटना में प्रयुक्त 01 लाईटर पिस्टल व 01 मोटर साईकिल स्पलेंडर बिना नम्बर बरामद।
अभियुक्त द्वारा की गई घटना का विवरण-
थाना सूरजपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मलकपुर में स्थित ओम शान्ति जनसेवा केन्द्र पर दिनांक- 13.08.2026 को दोपहर के समय दो नकाबपोश मोटर साइकिल सवार लुटेरो ने हथियार के बल पर 80 हजार रूपये लूटने की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना सूरजपुर पर मु0अ0सं0- 457/2026 धारा 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण-
थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज एंव इलैक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से दिनांक- 20.08.2026 को उपरोक्त घटना में शामिल अभियुक्त ओमकार पुत्र बिजेन्द्र को आईटीबीपी के विपरीत सर्विस रोड़ से गिरफ्तार किया गया है, कब्जे से लूट गये 80 हजार रुपयो में से 46,250/- रुपये एंव एक लाईटर पिस्टल व एक मोटर साइकिल स्पलेंडर मौके से बरामद हुई है।
पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त ने बताया कि दिनांक- 13.08.2026 को मेरे द्वारा ओम शान्ति जनसेवा केन्द्र ग्राम मलकपुर पर किसी कार्य से गया था जहाँ पर मेरे द्वारा जनसेवा केन्द्र के मालिक द्वारा अपनी दुकान के गल्ले में पैसे रखते हुए देख लिया था , इसके बाद अपने साथी मोनू को यह बात बतायी तो मोनू व मेरे द्वारा जनसेवा केन्द्र के पैसे लूटने की योजना बनाकर दिनांक- 13.08.2026 को जब जनसेवा केन्द्र का मालिक बाहर चला गया तथा उसका नौकर दुकान पर मौजूद था हम दोनो मोटर साईकिल पर सवार होकर हेलमेट लगाकर तथा अपनी पहनी शर्ट के ऊपर दूसरी शर्ट पहनकर दोपहर के समय अपने पास मौजूद लाईटर पिस्टल से नौकर को डरा धमकाकर गल्ले में रखे 80 हजार रुपये लूटकर बाईक से भाग गये थे तथा ग्राम मलकपुर से आगे होते हुए पुस्ता की तरफ जंगल में भाग गये थे तथा लूटे गये रुपयो में से 60 हजार रुपये मैने रखे थे व 20 हजार रुपये मोनू को दे दिये थे। अभियुक्त मोनू की गिरफ्तारी के थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा प्रयास किये जा रहे है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
ओमकार पुत्र बिजेन्द्र निवासी एफ.एम. 137 काशीराम कालोनी सैक्टर ज्यू 2 थाना दादरी गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 24 वर्ष
पुलिस द्वारा बताया गया अभियुक्त ओमकार का अपराधिक इतिहास -
1. मु0अ0सं0- 457/2026 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर।
2. मु0अ0सं0-672/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना दादरी गौतमबुद्धनगर।
3. मु0अ0सं0-76/2026 धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस थाना दादरी गौतमबुद्धनगर
4. मु0अ0सं0- 68/2026 धारा 60/63 आब0अधि0 थाना दादरी गौतमबुद्धनगर
5. मु0अ0सं0-164/2024 धारा 379/411 भादवि थाना नोएडा सैक्टर 20 जनपद गौतमबुद्धनगर।
6.मु0अ0सं0- 218/2024 धारा 305/217(बी) बीएनएस थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर
7. मु0अ0सं0- 253/2025 धारा 60/63 आब0अधि0 थाना दादरी गौतमबुद्धनगर।
पुलिस द्वारा बरामदगी का विवरण-
46,250/- रुपये नगद
01 लाईटरनुमा पिस्टल बिना नम्बर घटना में प्रयुक्त
01 मोटर साईकिल स्पलेंडर बिना नम्बर घटना में प्रयुक्त
What's Your Reaction?