थाना फेज 1 क्षेत्र मे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते व्यक्तिओ को किया गिरफ्तार

Jun 25, 2026 - 01:04
 0  12
थाना फेज 1 क्षेत्र मे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते व्यक्तिओ को किया गिरफ्तार

जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता सुनील अवाना 

नोएडा:- हरोला ग्रामवासियों के सहयोग मे DCP साद मिया खान उतरे सडको पर सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ थाना फेस-1 पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। थाना फेस-1 पुलिस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

‎मंगलवार को चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने हरौला सेक्टर-5 स्थित शराब ठेका, बांस-बल्ली मार्केट सेक्टर-9, कोहली धर्मकांटा, झुंडपुरा बॉर्डर सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जांच की। इस दौरान खुले में शराब का सेवन कर रहे 61 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 292 बीएनएस के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।

‎अधिकारियो ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आमजन को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

‎पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन न करें और कानून का पालन करते हुए शहर में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow