ग्रेटर नोएडा थाना इकोटेक 3 क्षेत्र मे चली गोली एक व्यक्ति घायल
जेएमबी न्यूज़ विशेष संवाददाता सुनील अवाना
ग्रेटर नोएडा :- थाना इकोटेक-3 क्षेत्रांतर्गत गाटा संख्या-645 स्थित भूमि को लेकर सनोज नामक व्यक्ति द्वारा मौके पर जाकर विवाद करते हुए अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कथित घटना की गई। मौके पर मौजूद कर्मियों/व्यक्तियों द्वारा पिस्टल को सनोज से लेने के प्रयास के दौरान उसी की पिस्टल से अपने आप गोली चल गई, जिससे वह स्वयं घायल हो गया। सूचना पर थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसमें पाया गया कि उक्त भूमि विवादित नहीं है तथा इस संबंध में दो लेखपालों द्वारा पूर्व में संयुक्त आख्या भी प्रेषित की जा चुकी है। सनोज उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती है। चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि गोली छूकर निकली है कोई गंभीर चोट नही है। आरोपी सनोज की लाइसेंसी पिस्टल एवं MG हेक्टर कार को कब्जे में लिया गया है। अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त 1. सनोज 2. मनोज पुत्रगण राजे निवासी ग्राम गढ़ोली, मयूर विहार, थाना गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?