Breaking NewsDelhi & NCRNoida
नोएडा में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी मंडलों में चलाया गया दो दिवसीय स्वच्छता अभियान
नोएडा : नोएडा भारतीय जनता पार्टी महानगर नोएडा के द्वारा शहर भर के विभिन्न मंडलों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत दो दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया। पार्टी का यह स्वच्छता अभियान 16 और 17 अगस्त को शहर के विभिन्न मंडलों में चलाया गया। इस अभियान के तहत नोएडा महानगर के सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान पखवाडा चलाया गया और कार्यकर्ताओं द्वारा साफ सफाई की गई।
बताते चलें कि स्वच्छता अभियान पखवाडा के तहत शहीद भगतसिंह मंडल में नोएडा महानगर के अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में, पंडित दीनदयाल मंडल में संजय बाली के नेतृत्व में व चंदगी राम यादव सैनिक विहार मंडल में युद्धवीर चौहान के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान राजकुमार झा, सुरेश पाल राणा, एसपी चमोली, ललित मोहन शर्मा, प्रमोद बहल, विकास तिवारी, अनिल, गोविंद, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।