Breaking NewsPoliticsUttar Pradeshउत्तर प्रदेश

UP Nikay Chunav Results 2023 : शुरुआती रुझानों में सपा को बड़ा झटका, प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही BJP

लखनऊ : यूपी में नगर निकाय चुनाव को लेकर हुए मतदान के बाद आज मतगणना जारी है। नगर निकाय चुनाव के परिणाम इसीलिए भी खास हैं, क्योंकि इससे प्रदेश में 2024 में होने लोकसभा चुनाव की स्थिति काफी हद तक साफ़ होगी। अब तक के रुझानों में जहाँ बीजेपी प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है, वही निकाय चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ़ होता नज़र आ रहा है।

यूपी में 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत की सीटें हैं. पहले फेज में 9 मंडलों के 37 जिलों में 10 नगर निगम, 820 पार्षद, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, 2740 नगर पालिका परिषद सदस्य, 275 नगर पंचायत अध्यक्ष और 3745 नगर पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हुए हैं। वहीं, दूसरे चरण में 9 मंडल के 38 जिलों की 7 नगर निगम, 95 नगर पालिका, 267 नगर पंचायत पद और पार्षद सीटों पर चुनाव हुए हैं।

  • 17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 15 सीट पर भाजपा और एक सीट पर बसपा आगे है। जबकि एक सीट पर औवेसी की पार्टी ने बढ़त बना ली है। सपा और कांग्रेस अब सभी सीटों पर पिछड़ रही है।
  • यूपी नगर पालिका और पंचायत में अध्यक्ष पदों पर BJP सबसे आगे है। बीजेपी नगर पालिका की 99 सीटों और नगर पंचायत की 90 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं दूसरे नंबर सपा है लेकिन निर्दलीय उसे टक्कर दे रहे हैं। यहां पालिका में सपा 39 तो निर्दलीय 37 सीटों पर आगे हैं। इसी तरह पंचायतों में सपा 46 सीटों और निर्दलीय 66 सीटों पर आगे चल रहे है।
  • यूपी नगर पंचायत अध्यक्ष की 544 सीटों में से 86 सीटों पर बीजेपी, 40 पर एसपी और 14 पर बीएसपी के अलावा 66 पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है।
  • यूपी नगर पालिका अध्यक्ष की 199 सीटों में से 97 सीटों पर बीजेपी, 41 पर एसपी और 19 पर बीएसपी के अलावा 37 पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button