Breaking NewsInternationalNationalWorldWorld News

पाकिस्तान ने छोड़े 198 भारतीय मछुआरे, भारत ने 22 पाकिस्तानी कैदियों को किया रिहा

नई दिल्ली : पाकिस्तान से 198 भारतीय मछुआरों की रिहाई की जिसके बाद आज भारत ने भी देश की अलग-अलग जेलों में बंद 22 पाकिस्तानी बंदियों को रिहा किया है। इनमें 12 बंदियों को गुजरात पुलिस और 10 को अमृतसर पुलिस आज ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पहुंची। जहां इमीग्रेशन और कस्टम चेक करने के बाद सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने इन्हें पाक रेंजर्स को सौंप दिया।

जेसीपी अटारी पर तैनात प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण माहल ने बताया कि गुजरात की जेल से लाए गए 12 पाकिस्तानी कैदियों में से नौ मछुआरे जबकि तीन आम नागरिक हैं। यह सभी सीमा पार कर भारत में घुसपैठ की थी। इसके अलावा 10 अन्य कैदियों को सजा पूरी होने के बाद अमृतसर की केंद्रीय जेल से रिहा किया। अधिकारियों ने ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने शुक्रवार को 22 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर उन्हें सीमा की संयुक्त जांच चौकी (जेसीपी) पर पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया।

बीते सप्ताह, पाकिस्तान की ओर से 198 भारतीय मछुआरों को भी रिहा किया गया था। इन सभी को अटारी-वाघा बॉर्डर पर ही भारतीय अधिकारियों को सौंपा गया था। दरअसल, यह सभी भारतीय मछुआरे पाकिस्तान के मालीर जेल में बंद थे। हालांकि, इस दौरान 200 मछुआरों को रिहा किया जाना था, लेकिन बीमारी के कारण दो मछुआरों की मौत हो गई, जिस कारण 198 भारतीय मछुआरे अपने देश में वापसी कर पाए हैं। पाकिस्तानी बाकी कुछ मछुआरों को जून या जुलाई में रिहा करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button