Breaking NewsDelhi & NCRNoida
Noida : पुलिस कमिश्नर की पहल पर घायल महिला आरक्षी के उपचार हेतु की गई आर्थिक सहायता

नोएडा : सड़क दुर्घटना में घायल हुई एक महिला पुलिसकर्मी के उपचार हेतु गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट द्वारा पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता किए जाने को लेकर थाना पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह की लोग सराहना कर रहे हैं। बता दें कि घायल महिला पुलिसकर्मी के उपचार हेतु परिवार की 2.40 लाख रूपये की आर्थिक सहायता की गई है।
दरअसल, सेक्टर 20 क्षेत्र के अंतर्गत एनसीपीएल कंपनी के सामने बने यू टर्न के पास एक महिला पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी के उपरांत थाना फेज-1 से वापस घर जा रही थी। अचानक स्कूटी अनियंत्रित होने से गिर गयी, जिस कारण घायल हो गई। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर घायल महिला आरक्षी को उपचार हेतु कैलाश अस्पताल सेक्टर-27 में भर्ती कराया गया, जहां घायल महिला पुलिस कर्मी का उपचार जारी है।
महिला पुलिस कर्मी की गंभीर हालत के मद्देनज़र पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा स्वयं महिला पुलिस कर्मी के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। पुलिस कमिश्नर द्वारा व्यक्तिगत रूप से महिला पुलिस कर्मी के उपचार हेतु पुलिस परिवार कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की तरफ से 2.40 लाख रूपये की आर्थिक सहायता घायल महिला आरक्षी के पति को प्रदान किया गया तथा घायल महिला पुलिस कर्मी के स्वास्थ्य की सतत निगरानी हेतु एक टीम लगाई गयी।