Modi Cabinet में बड़ा फेरबदल, Kiren Rijiju को कानून मंत्री के पद से हटाया गया; इन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली : केंद्र की मोदी सरकार ने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करते हुए किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया है। उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में बदलाव की मंजूरी दे दी।
कानून मंत्री के पद से हटाए जाने के बाद अब किरेन रिजिजू को भू विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अर्जुन राम मेघवाल को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।
बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे थे। मेघवाल वर्तमान में संसदीय कार्य राज्य मंत्री और संस्कृति राज्य मंत्री हैं। किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने 8 जुलाई, 2021 को कानून और न्याय मंत्री के रूप में पदभार संभाला। इससे पहले, उन्होंने मई 2019 से जुलाई 2021 तक युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्य किया। किरेन रिजिजू अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का पोर्टफोलियो संभालेंगे।