Breaking NewsSpritual
50 वर्षों बाद बना है ये अनूठा संयोग, आज जरूर खरीदें कोई सामान, मिलेगा फ़ायदा
नई दिल्ली : सावन की आज तीसरी सोमवारी है। आपको बता दें कि हिन्दू धर्म में सावन का एक विशेष महत्त्व है, जिसे देवों के देव महादेव के महीने के रररोप में जाना जाता है और इसी महीने भोले के भक्त अपने आराध्य देव को कांवड़ चढ़ाते हैं। सावन की तीसरी सोमवारी में आज एक बेहद अनूठा संयोग बना है। बताया जा रहा है कि इस अनूठे संयोग में अगर आज आप खरीददारी करते हैं, तो आपको निश्चित तौर पर बड़ा फायदा मिलेगा।
सावन में पुष्प नक्षत्र 50 साल बाद बन रहा है। 50 का योग पांच होता है और हिन्दू धर्म में 5 का अंक बेहद ही खास होता है। जैसे पचांग, पंच तत्व आदि का संबंध पांच से ही होता है। पुष्प नक्षत्र रविवार सुबह 9:53 से शुरू होगा, जो सोमवार सुबह 7:42 तक रहेगा। इसीलिए रविवार की रात लक्ष्मी पूजन जरूर करें।