Breaking NewsDelhi & NCRNoida
नोएडा : केंद्रीय मंत्री शर्मा ने अपने निवास स्थान पर किया वृक्षारोपण
नोएडा : बढ़ते पर्यावरण प्रदुषण से आम लोगों को होनेवाली परेशानियों को लेकर लोगों को लागातार जागरूक किया जा रहा है और इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्यां में पेड़ लगाए, जिससे पर्यावरण को हरा-भरा रखा जा सके। इस कर्म में अब जनप्रतिनिधि भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और वृक्षारोपण कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। आज प्रातः 9 बजे डॉ महेश शर्मा जी अपने निवास स्थान सेक्टर 15ए के सामने वाले पार्क में बेल का पौधा लगाया। इस मौके पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के कार्यकर्ता समेत संजय बाली, सांसद प्रतिनिधि, विकास तिवारी एवं अन्य मौजूद रहे।