Uncategorized

नोएडा : अवैध गांजा के साथ 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर : जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत उप-निरीक्षक राजेश कुमार थाना सैक्टर 24 जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा पुलिस टीम के साथ अभियुक्त बब्बर यादव पुत्र मथखुरी यादव निवासी राजेन्द्र पंण्डित का घर सैक्टर 22 नोएडा जिला गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 850 ग्राम गांजा नाजायज बरामद किया गया है। अभियुक्त से हुई बरामदगी के संबंध में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।

एक न्य मामले में अतर खाॅन थाना फेस 3 जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा मय पुलिस टीम के अभियुक्त रणजीत पुत्र गणेश राम, कंजन पुत्र बहादुरराम नि0 ओमप्रकाश का मकान वाजितपुर नोएडा सैक्टर 63 जिला गोैतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 09 किलो 500 ग्राम गांजा व एक मो0सा0 हीरो होण्डा न0ं डील 9एस जे 5168 बरामद हुआ है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close