Uncategorized
नोएडा : 30 जुलाई को होगा फोनरवा का चुनाव, 175 सदस्य मिल कर चुनेंगे अपना अध्यक्ष

नोएडा : दिल्ली से सटे हाईटेक सिटी नोएडा में 30 जुलाई को फोनरवा का चुनाव होना है, जिसमें विभिन्न तरह के कुल 21 पदों के लिए चुनाव होने हैं। आपको बता दें कि फोनरवा के चुनाव के तहत शहर भर के सभी RWA के अध्यक्ष कुल 21 पदों के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं। ये भी बता दें कि नोएडा में होने वाले फोनरवा के चुनाव में कुल 175 RWA के अध्यक्ष चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।
बताते चलें कि फोनरवा के अध्यक्ष पद के लिए सुखदेव शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीँ अन्य पदों के लिए भी लोगों ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की है। सुखदेव शर्मा का कहना है कि, जो भी शहर की समस्याएँ है, उन सभी समस्याओं को अध्यक्ष बनने के बाद दूर करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव को लेकर 95 सदस्य उनके साथ हैं और अगर वो अध्यक्ष बनते हैं तो लोगों की समस्याओं को सुनने और दूर करने का प्रयास किया जायेगा। सभी RWA के अध्यक्ष और फोनरवा के चुनाव के प्रत्याशियों की सूची जल्द ही JMB NEWS पर प्रकाशित की जाएगी।