Breaking NewsDelhiDelhi & NCR
OMG : एक महिला ने अरविंद केजरीवाल को भेजा 80 पेज का ‘लव लेटर’
नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल का नाम भला कौन नहीं जानता। वो नाम जिन्होंने, राजनीति के कई बने-बनाये सिद्धांतों को ध्वस्त कर दिया। जी हाँ, नई पार्टी के साथ दिल्ली विधानसभा के चुनाव में उतरे केजरीवाल ने न सिर्फ प्रचंड बहुमत हासिल कर अपनी सरकार बनाई, बल्कि दिल्ली की राजनीति में जमे बीजेपी और कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ कर दिया। हालाँकि बाद में अपनी कार्यशैली को लेकर उनकी खूब फ़ज़ीहत भी हुई। दरअसल हम अरविंद केजरीवाल की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उनके बारे हम आपको आज कुछ दिलचस्प चीजें बताने जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल जिस सादगी से पना जीवन जीते हैं, उसे देख कर कोई सोच भी नहीं सकता कि उन्हें किसी महिला ने लव लेटर लिखा होगा, लेकिन यकीन मानिये ऐसा हुआ है। एक महिला ने केजरीवाल को 80 पेज का लव लेटर लिखा।
दरअसल महिला ने केजरीवाल को ये ‘लव लेटर’ प्यार का इज़हार करने के लिए नहीं, बल्कि अपनी समस्याओं से अवगत कराने के लिए लिखा। महिला का ये लेटर कौशांबी स्थित आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल के लिए आया था। महिला ने लिखा था कि अरविंद जी आप जो प्रचार की पेटी उठाए घूमते हैं, उससे कोई लाभ नहीं होगा, जब तक कि आप हमसे नहीं मिलेंगे।
महिला ने लेटर में लिखा कि ‘हम आपसे एक बार मिलना चाहते हैं… लेकिन आप हमसे मिलने के लिए तैयार ही नहीं हैं। हमसे एक बार तो मिलिए, बात तो करिए, नहीं आएंगे, हमसे बात नहीं करेंगे। अरविंद जी आप हमको कब तक तरसाएंगे। भगवान ने हमसे मिलने के आपको कई अवसर दिए पर आप नहीं मिले। ये लफ्ज पंजाब निवासी एक महिला के थे, जिसने 80 पेज की एक कॉपी में अपनी भावनाओं को प्रकट करने के साथ ही अपनी फोटो भी अरविंद केजरीवाल के नाम भेजी थी।
सने पत्र में दिल्ली और पंजाब में केजरीवाल के कार्यों के बारे में भी लिखा। उसने अपनी समस्याओं के अलावा मोदी के खिलाफ केजरीवाल के वाराणसी चुनाव का भी जिक्र किया है। कॉपी के पन्नों पर नीले रंग की स्याही से एक लाइन छोड़कर बातें लिखी हुई थी। महिला ने कॉपी में अरविंद के लिए देशभर की समस्याओं के साथ कुछ सुझाव भी लिखे थे।
इस संबंध में पार्टी दफ्तर के तत्कालीन लेटर सेल इंचार्ज केएन शशि ने बताया कि ऐसे पत्रों से अजीब स्थिति पैदा हो जाती है। इस पत्र को अरविंद केजरीवाल को दिखाया नहीं गया। सेल की ओर से कॉपी को शिकायत के तौर पर दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि महिला के क्षेत्र में सक्रिय आप कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि अगर इस महिला को कोई समस्या है तो उसका समाधान किया जाए।