Breaking NewsCrimeDelhi & NCRGurugram
पति के साथ बार में आई थी महिला, मनचलों ने कर दी ये शर्मनाक हरकत
गुरुग्राम : दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम से एक बेहद हीं शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला के साथ बार में मनचलों ने शर्मनाक हरकत की, जिसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि सेक्टर-56 के एक बार में महिला अपने पति के साथ आई थी। यहां दो अन्य युवक पहले से मौजूद थे। आरोप है कि जब यह महिला डांस फ्लोर के पास खड़ी थी तो एक युवक उसके पास आया और उसके साथ डांस करने की इच्छा जताई। इस पर महिला ने मना कर दिया, लेकिन व्यक्ति उसके साथ डांस करने के लिए जबरदस्ती करने लगा।
इस पर महिला ने विरोध करते हुए अपने पति को पूरी बात बताई। जिस पर उसके पति ने भी उन्हें मना किया। इस दौरान युवक का दूसरा साथी भी वहां पहुंच गया और दंपति के साथ मारपीट करते हुए महिला से छेड़छाड़ करने लगा। इस पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी अवनीश त्यागी व एक अन्य अरविंद के रूप में हुई।