Breaking NewsDelhi & NCRFaridabad

फरीदाबाद : दर्जनों लोगों के साथ फैक्ट्री में काम कर रही थी महिला, फिर भी कट गई चोटी

फरीदाबाद : जी हाँ, सहीं सुना आपने। महिलाओं की चोटी काटने वाले ‘जिन्न’ ने अब फरीदाबाद में भी अपने पैर पसार दिए हैं। यहाँ एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला की चोटी कट गई। ताज़्ज़ुब की बात ये है कि जिस समय महिला फैक्ट्री में काम कर रही थी, उस समय फैक्ट्री में उसके साथ अन्य वर्कर भी काम कर रहे थे, बावजूद इसके महिला की चोटी कट गई। यहाँ तक कि कंपनी में लगे CCTV कैमरे में भी कोई नज़र नहीं आया।

दरअसल फरीदाबाद के राहुल कॉलोनी के पास स्थित ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में गांधी कॉलोनी निवासी शोभा काम कर रही थी, इसी दौरान उसकी चोटी कट गई। फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ भी नजर नहीं आया। चोटी कटने की खबर फैलते ही फैक्ट्री में भीड़ लग गई। वारदात के बाद बेहोश शोभा को बीके सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close