Breaking NewsCrimeDelhiDelhi & NCR
शर्मनाक : दहेज़ की आग में जिन्दा जली एक महिला, दिल दहला देने वाला था नज़ारा
नई दिल्ली : एक तरफ जहाँ महिलाएं आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलकर साथ चल रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी महिलाओं को दहेज लोभियों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ता है। मामला देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का है, जहाँ दहेज़ न मिलने पर एक महिला को जिन्दा जला दिया गया। महिला को किसी और ने नहीं, बल्कि उसके दरिन्दे पति ने ही ऐसी दर्दनाक मौत दी, जिसे सुनकर हीं कलेजा काँप जाता है। हालाँकि पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला विकासपुरी इलाके का है। परविंदर कौर (24) की शादी 2012 में गुरुचरण के साथ हुई थी। कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष ने उसे दहेज के तंग करना शुरू कर दिया। उसका पति हर रोज नई डिमांड करता था। इससे दोनों के बीच तनाव बना रहता था। बीते दिनों झगड़े के बाद गुरुचरण ने उसे घर से निकाल दिया।
अगले दिन, वह बेटे और अपने कपड़े लेने के लिए ससुराल गई। उसे देखकर उसके पति और बाकी लोगों की कहासुनी हुई। इसके बाद गुस्साए आरोपियों ने उसके ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। वारदात के समय आरोपी का छोटा भाई और एक चाचा भी मौजूद था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।