Azab GazabBreaking NewsDelhi & NCRGurugram

यहाँ के महिलाओं की रहस्यमयी ढंग से काटी जा रही है चोटी, दहशत के साये में जी रहे ग्रामीण

गुरुग्राम : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के मेवात इलाके में लोग खौफ के साए में जीने को विवश हैं। आप सोच रहे होंगे कि लोग खौफ के साए में इसलिए जी रहे हैं, क्योंकि यहां बदमाशों का आतंक है। हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। दरअसल लोगों के खौफ की वजह कुछ और ही है और लोगों खौफ की जो वजह है वह बेहद चौंकाने वाली है।

दरअसल गुरुग्राम के मेवात इलाके में रहस्यमय ढंग से सोती हुई महिलाओं के बाल काटे जा रहे हैं, जिसको लेकर इलाके के लोग खौफ के साए में जिंदगी काट रहे हैं। वही जिन महिलाओं के बाल काटे जा रहे हैं वह महिलाएं सदमे में है और वह बीमार हो रही है। बताया जा रहा है कि रहस्यमयी ढंग से बाल कटने से एक महिला अचेत हो गई, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया , जहाँ उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया। वही इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

बुधवार को पुन्हाना खंड के गांव झारपुरी में एक महिला की जंगल में पशुओं का चारा काटते हुए चोटी कट गई। महिला के जेठ आस मोहम्मद ने बताया कि बुधवार करीब एक बजे उसकी मां जूहूरबी और भाई की पत्नी मनीसा जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। अचानक मनीसा को झटका सा महसूस हुआ और वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसकी नौ इंच की चोटी कटी हुई थी। पुन्हाना खंड के ही एक और गांव मलहका में आसीना पत्नी फरहान दिन के समय घर पर थी। दिन में वह अपनी सास, ननद ओर जेठानी के अलावा गांव की कुछ महिलाएं आपस में बात कर रही थीं। इसी बीच उसे झटका लगा, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। तभी उसकी चोटी कटकर जमीन पर गिर गई। इसी तरह की एक तीसरी घटना भी घटी।

चोटी काटने की रहस्यमयी घटनाओं से गांव में काफी दहशत का माहौल है। जिन महिलाओं और युवतियों की चोटी काटी गई है, वे काफी डरी-सहमी सी हैं। महिलाएं कहीं भी अकेले जाने से कतरा रही हैं। अंधविश्वास को मानने वाले कुछ परिवार मौलवी और ताबीज का सहारा भी ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button