Breaking NewsCrimeउत्तर प्रदेश

लखनऊ में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, मारा गया 15 हज़ार का इनामी बदमाश

लखनऊ : लखनऊ में आज तड़के सुबह पुलिसकर्मियों और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक 15000 का इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ शुक्रवार सुबह गोमती नगर विस्तार में हुई।

आपको बता दें कि प्रदेश भर में पुलिस का बदमाशों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान जारी है और आए दिन लगातार मुठभेड़ में पुलिस द्वारा बदमाशों को ढेर किया जा रहा है। इसी क्रम में आज लखनऊ में तड़के सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 15000 का इनामी व जेल से फरार बदमाश सुनील शर्मा को पुलिस ने मार गिराया। सुनील शर्मा 8 अगस्त को कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी से भाग गया था। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ शुक्रवार सुबह गोमती नगर विस्तार में हुई।

एसएसपी दीपक कुमार ने बताया क‌ि सुनील रुस्तम सोहराब गैंग का सबसे बड़ा शार्प शूटर था। एक महीने पहले कचहरी से फरार हो गया था। इस पर 15 हजार का इनाम था। ये लोगों से करोड़ों की रंगदारी वसूल कर चुका था। आज एनकाउंटर के दौरान उसे सीने में गोली लगी थी, हॉस्प‌िटल में मौत हो गई। बता दें क‌ि सुनील ने 2013 में लखनऊ कैंट के पार्षद श्याम नारायण पांडेय की हत्या की थी। गिरफ्तारी के बाद उसे हरदोई जेल भेजा गया था।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close