Breaking NewsDelhiDelhi & NCR
राम रहीम पर फैसले का दिल्ली में भी असर, ट्रेन को किया आग के हवाले, डीटीसी बस को भी फूंका
नई दिल्ली : डेरा सच्चा सौदा राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद अब उनके समर्थकों का बवाल जारी है। सिर्फ पंजाब और हरियाणा हीं नहीं बल्कि चार राज्यों में राम रहीम पर फैसले के साथ हीं हिंसा शुरू हो गई है। देश की राष्ट्रीय राजधई दिल्ली में भी इस फैसले का असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में राम रहीम के समर्थक हिंसा पर उतारू हो गए हैं। आनंद विहार में रीवा एक्सप्रेस को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया।
दिल्ली में के मंगोलपुरी, आनंद विहार समेत सात जगहों पर हिंसा भड़की हुई है। उपद्रवियों ने डीटीसी की दो बसों को आग के हवाले कर दिया। इसी बीच दिल्ली के रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।