Breaking NewsDelhi & NCRFaridabad

फरीदाबाद : जीव कल्याण संस्थान में संतकृपा प्रतिष्ठान के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न

फरीदाबाद : जनपद के सेक्टर 19 के जीव कल्याण संस्थान में संतकृपा प्रतिष्ठान के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पर्यावरण की रक्षा हो, इस हेतु यह पहल संत कृपा प्रतिष्ठान द्वारा किया गया। संतकृपा प्रतिष्ठान की सावित्री गर्ग के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसमें नीम आम नीबू एवं अमरूद के पांच वृक्ष लगाए गए।

इस कार्यक्रम में जीव कल्याण संस्थान के योगा क्लास के 20 लोगों ने सहभाग लिया। इस कार्यक्रम के उपरांत 10 मिनट राष्ट्रध्वज का सम्मान कैसे करें ? इस विषय पर जानकारी योगा क्लास की 20 महिलाओं को दी गई। इस कार्यक्रम को पूर्ण करने में जीव कल्याण संस्थान के मंत्री प्रद्युम्न गर्ग ने अपना पूरा सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button