ये है दिल्ली का वो चोर, जिसे गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को झेलना पड़ा लोगों का विरोध
नई दिल्ली : आमतौर पर लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि पुलिस अपराधियों के प्रति कार्यवाही नहीं करती, जिससे लोग परेशान रहते हैं और पुलिस को अक्सर अपने इस रवैये को लेकर लोगों के विरोध का सामना करना पड़ता है, लेकिन देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक घटना घाटी, जो इन सबसे उलट है। यहाँ एक चोर को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को लोगों के भयंकर विरोध का सामना करना पड़ा।
दरअसल दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने बिहार से एक ऐसे हाईप्रोफाइल रॉबिनहुड सेंधमार को गिरफ्तार किया है जो जुर्म के पैसे से गरीब लोगों की सहायता करता था।। सेंधमार बिहार के अपने गांव में गरीब लोगों की लड़कियों को शादी करवाता था, इस कारण उसे गांव में दयावान के रूप में उजाला बाबू के नाम से जाना जाता था। ये हेल्थकैंप भी लगाता था। पुलिस जब उसे पकडने उसके गांव में गई तो काफी लोगों ने उसकी गिरफ्तारी का विरोध किया था।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके गांव में अस्पताल नहीं है। ऐसे में वह चोरी के पैसे से गांव में हेल्थकैंप लगवाता था। वह गरीब लोगों की काफी सहायता करता था। वह गांव में व आसपास के इलाकों में गरीब लोगों की लड़कियों की शादी भी करवाता था। गांव वाले इसे भगवान की तरह पूजते थे।