Breaking NewsCrimeDelhiDelhi & NCR
राजस्थान से हरियाणा होते हुए अब दिल्ली पहुंचा महिलाओं व लड़कियों की चोटी काटने वाला ‘जिन्न’, लोगों में खौफ
नई दिल्ली : पहले राजस्थान, फिर हरियाणा और अब दिल्ली। जी हाँ, महिलाओं के बाल काटने वाला ‘जिन्न’ अब दिल्ली पहुँच चूका है और अब दिल्ली के कई इलाकों में लोग, खासकर महिलाएं व लड़कियां खौफ के साये में जीने को विवश है। बता दें कि महिलाओं की छोटी काटे जाने की खबर सबसे पहले राजस्थान से आई, जिसके बाद हरियाणा के हथीन और मेवात में कई महिलाओं की छोटी काट लिए गए। वहीँ अब दिल्ली में छोटी काटने वाले का खौफ है।
दरअसल नई दिल्ली के छावला के कांगनहेड़ी में चोटी काटे जाने की घटनाओं से महिलाएं सहमी हुई हैं। रविवार रात तक गांव की दो अन्य महिलाओं की भी चोटी काट ली गई। कुल तीनों ही मामलों में महिलाएं सिर में तेज दर्द होने के बाद बेसुध हो गईं। बाद में उनकी चोटी कटी हुई पड़ी मिली। पुलिस ने तीनों चोटी को कब्जे में कर उसे जांच के लिए भेज दिया है।
अभी तक के तमाम मामलों में पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन ताज़्ज़ुब की बात ये है कि तमाम मामलों में पुलिस जांच के बावजूद अभी तक ये पटना नहीं चला पाया है कि आखिर महिलाओं की चोटी काटता कौन है। वहीँ कुछ लोग इसे आत्माओं का खेल बता रहे हैं तो कुछ इसे जिन्न का प्रकोप। बहरहाल कारण जो भी हो, लेकिन हकीकत ये है कि इस तरह की घटनाओं ने महिलाओं और लड़कियों को खौफ के साये में जीने को विवश कर दिया है।