DelhiDelhi & NCR

नई दिल्ली : स्वराज इंडिया ने खोले 5 नए स्वराज केंद्र, रविवार को 5 और पार्टी केंद्रों का होगा उद्घाटन

नई दिल्ली : नवगठित राजनीतिक पार्टी स्वराज इंडिया ने दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में 5 नए स्वराज केंद्र की शुरुआत कर दी है। सीआर पार्क, बलजीत नगर, मंगोलपुरी, बिजवासन और पटेल नगर में पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में उद्घाटन कार्यक्रम हुए।

इसके अलावा बादली, रिठाला, नजफगढ़, सीलमपुर और महावीर इन्क्लेव में रविवार को 5 और स्वराज केंद्र की नींव रखी जायेगी। स्वराज इंडिया ने पिछले कुछ दिनों से पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनुपम के नेतृत्व में संगठन निर्माण की प्रक्रिया पर ख़ासा ज़ोर दिया है। स्वराज केंद्र के नाम से चलने वाले पार्टी के इन सक्रिय सेंटर्स को एक ऐसी व्यवस्था के रूप में स्थापित की जा रही है जिससे नागरिक शिकायतों की प्रबंधन प्रणाली और आम जनता की समस्याओं पर संघर्ष करते हुए सार्थक समाधान हो सके। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि “स्वराज केंद्र” का यह मॉडल एक मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही किसी भी राजनीतिक पार्टी में संगठन और संघर्ष के लिए बनाये जाने वाली एक अनोखी व्यवस्था होगी। ज्ञात हो कि बीते 13 अगस्त को पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में पार्टी अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने पहले स्वराज केंद्र का उद्घाटन किया था।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close