Breaking NewsDelhi & NCRNoida

नोएडा : DM ने 6 बदमाशों को किया जिलाबदर, गुंडा एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

गौतमबुद्ध नगर : जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में जिला प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था बनाए जाने के संबंध में अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को गुंडा एक्ट में निरुद्ध करते हुए उन्हें जिलाबदर किया जा रहा है। जानकारी दी गयी है कि माह जुलाई 2017 में छह व्यक्तियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।

जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बीएन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रिंकू उर्फ कपूर पुत्र रणधीर सिंह थाना कासना, अर्जुन पुत्र रोदान नट थाना कासना, दीपक उर्फ हापड़ पुत्र बलवीर थाना जारचा, ओम प्रकाश उर्फ ओमन पुत्र महेश थाना दनकौर, हरेंद्र पुत्र जीतराम थाना दनकौर तथा भारत पाल पुत्र राजेंद्र थाना दनकौर को गुंडा एक्ट में निरुद्ध करते हुए सभी को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है।

जिलाधिकारी ने इस संबंध में जनपद वासियों का आह्वान किया है कि यदि किसी को संबंधित व्यक्तियों के संबंध में आगामी छह माह तक जनपद में रहने की जानकारी प्राप्त होती है तो उसके संबंध में डीएम वार रूम के नंबर 0120 255 0707 पर जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं। जानकारी देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा और जिलाबदर व्यक्तियों पर पुनः कड़ी कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि जनपद की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से विगत 6 माह में 30 अपराधिक प्रवति के व्यक्तियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट लगाया गया है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close