Breaking NewsNational

डोकलाम विवाद पर अब तक खामोश रहे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को लेकर कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली : भारत-चीन के बीच डोकलाम को लेकर चल रहे विवाद को लेकर अब तक केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब उन्होंने इस मसले को लेकर अपनी बात लोगों के सामने रखी है। अपने बयानों में राजनाथ सिंह ने दुनिया को भारत की शक्ति का एहसास कराया है, साथ ही इशारों-इशारों में चीन पर भी बड़ा हमला बोला है।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश चीन भारत के साथ डोकलाम सहित अन्य विवादों को खत्म करने के लिए अपनी तरफ से सकारात्मक पहल करेगा। राजनाथ सिंह ने ये बातें सोमवार को आईटीबीपी की तरफ से आयोजित एक समारोह के इतर पत्रकारों से बात करते हुए कही।

राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया में कौन सी ताकत है जो भारत की ओर आंखें उठाकर देखेगा। हमारे जवानों में हिम्मत हैं, इनके रहते दुनिया की कोई ताकत आंखें नहीं उठा सकता है। उन्होंने भारत और चीन के बीच जारी डोकलाम विवाद पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि डोकलाम में भारत और चीन मिलकर समाधान निकालेंगे। हमने कभी आक्रमण नहीं किया है। हमारे जवान देश की सुरक्षा की खातिर दमखम दिखाते हैं।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close