Breaking NewsDelhi & NCRNoida
नोएडा में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित संकल्प पर्व-संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन
नोएडा : दिनाक 17.08.2017 को इंदिरा गाँधी कला केंद्र सेक्टर 6 नोएडा में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित संकल्प-पर्व संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माननीय मंत्री डॉ महेश शर्मा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री भारत सरकार की उपस्थिति में संपन्न हुआ, एवं कार्यक्रम में दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर जेवर के विधायक धीरेन्दर सिंह उपस्थ्ति रहे।
लिया गया ये संकल्प
हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं, स्वच्छ भारत का।
हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं, गरीबी मुक्त भारत का।
हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं, भ्रष्टाचार मुक्त भारत का।
हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं, आतंकवाद मुक्त भारत का।
हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं, सम्प्रदायवाद मुक्त भारत का।
हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं, जातिवाद मुक्त भारत का।
आइए, नये भारत के निर्माण के अपने इस संकल्प की सिद्धि के लिये,
हम सब मन और कर्म से जुट जाएं।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश शर्मा, विजय भाटी, चंदगीराम यादव, सुशिल शर्मा, संजय बाली, एन पी सिंह, डिम्पल आनंद, विपिन मल्हन, मनोज गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता एस एम गर्ग समेत शहर के अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।